शिवपुरी नगर: बमेरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पिछोर जा रहे थे, पिता-पुत्र घायल
भौंती के रहने वाले प्रकाश कोली उम्र 27 साल ने बताया कि वह अपने पिता लालाराम कोली के साथ पिछोर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने सम्मेलन में जा रहे थे। तभी बमेरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. जिसके कारण बाइक पर सवार प्रकाश कोली और पिता लालाराम कोली गंभीर घायल हो गए. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।