शिवपुरी नगर: नपा अध्यक्ष के बेटे की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
कांग्रेस कमेटी पार्टी द्वारा आज शुक्रवार को शिवपुरी कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम एडीएम को एक ज्ञापन दिया है। जिसमे उन्होंने नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा के इस्तीफे की मांग की है एवं नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे रजत शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। आपको बता दें बीते रोज पूर्व एक युवती ने नपा अध्यक्ष के बेटे पर रेप का मामला दर्ज कराया है।