शिवपुरी नगर: आशा कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह की 3 साल पुरानी घोषणा पर विरोध प्रदर्शन किया, 1000 रुपए वार्षिक वृद्धि की मांग
शिवपुरी में आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिवपुरी जिला मुख्यालय पहुंचकर ADM को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा को लागू करने की मांग की गई है। प्रदेश की 84 हजार आशा और पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं को तीन साल पहले की गई घोषणा का लाभ अभी तक नहीं मिला है। शिवराज सिंह ने हर साल 1 हजार रुपए की वृद्धि का वादा किया था।