*दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 विराट कोहली के तूफानी शतक 139 रनो से भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को पहले वनडे में दी मात!*
*👉🏾👉🏾 15 हजार ODI रन के क्लब में पहुंचे विराट कोहली, भारत ने 296 रन का लक्ष्य किया हासिल!*
_भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए। Justin Greaves ने 101 और John Campbell ने 62 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट झटके।296 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। विराट कोहली और शुभमन गिल ने पारी को संभालते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। कोहली ने शानदार शतक जड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और 15,000 ODI रन पूरे करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे बल्लेबाज बने।भारत की इस जीत से तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने बढ़त बना ली है। तिरुवनंतपुरम में भारतीय बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला!!_
Behat, Saharanpur | Sep 27, 2026