*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 खराब मौसम के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद मिर्जापुर पुलिस, थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जारी की एडवाइजरी!!*
*👉🏾👉🏾 माता शाकुंभरी देवी मंदिर में सकुशल दर्शन के साथ श्रद्धालुओं की सेवा, पुलिसकर्मी करा रहे जलपान!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में चल रहे झंडा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर मिर्जापुर पुलिस लगातार सक्रिय है। खराब मौसम को देखते हुए थाना प्रभारी विनोद कुमार द्वारा श्रद्धालुओं और दुकानदारों के लिए आवश्यक एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को मौसम की स्थिति के प्रति जागरूक करते हुए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही है। आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन कराने के साथ ही भीड़ व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं, ताकि उन्हें दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।सुरक्षा के साथ सेवा का भी संदेश मेला क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा में भी जुटे हुए हैं। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को जलपान कराया जा रहा है। पुलिस की इस पहल से श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है और सुरक्षा व्यवस्था के साथ मानवीय सेवा का संदेश भी सामने आ रहा है।मौसम को लेकर श्रद्धालुओं से अपील थाना प्रभारी विनोद कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने बच्चों और सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिसकर्मियों से संपर्क करें।मिर्जापुर पुलिस की ओर से लगातार भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहायता का कार्य जारी है। पुलिस का उद्देश्य है कि मां शाकुंभरी देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें!!_
Saharanpur Police @topfans Vishva Hindu Parishad -VHP News 7 सच्चाई के साथ हरदम Yogesh Chauhan Manish Yogacharya District Magistrate Saharanpur Imran Masood Rohit Singh Rana #सिद्धपीठमांशाकंभरीदेवी #psmirzapur #shakumbhari #Mela #highlightseveryone