सहारनपुर पुलिस की अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
चिलकाना पुलिस ने बिना रॉयल्टी व ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करने वाले 03 डंपर किए सीज
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने राजस्व टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
दिनांक 25 सितंबर 2026 को दुमझेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी एवं ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते पाए जाने पर 03 डंपरों को अवैध खनन सामग्री सहित सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
सीज किए गए वाहनों में डंपर संख्या HR58E2105, HR58D0554 तथा एक डंपर चैचिस नंबर MAT828113SAE08760 शामिल है।
कार्रवाई थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रोहताश कुमार एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।
सहारनपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
#SaharanpurPolice #ChilkanaPolice #IllegalMining #IllegalMiningAction #MiningAction #MiningTransport #