*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 भारी बारिश के हाई अलर्ट पर शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में पुलिस का सुरक्षा अभियान, श्रद्धालुओं-दुकानदारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया!!*
*👉🏾👉🏾 नदी किनारे खड़े वाहन हटवाए, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों व सामग्री को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_भारी बारिश के हाई अलर्ट के दृष्टिगत 25 सितंबर की रात्रि को थाना मिर्जापुर पुलिस ने सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा एवं राहत अभियान चलाया। थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंदिर परिसर और आसपास मौजूद श्रद्धालुओं व दुकानदारों को मौसम की स्थिति तथा संभावित जलस्तर बढ़ने की जानकारी देते हुए सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। नदी के आसपास खड़े वाहनों को भी हटवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी तरह का खतरा उत्पन्न न हो।वहीं नदी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के मद्देनजर वहां कार्यरत मजदूरों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। निर्माण सामग्री एवं अन्य सामान को नदी क्षेत्र से हटवाया गया, जिससे संभावित अप्रिय स्थिति से बचाव किया जा सके।पुलिस द्वारा मौसम और जलस्तर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक सुरक्षात्मक एवं राहत कार्रवाई की जा रही है!!_