सिवनी: सिवनी में बच्चा चोर गिरोह की आशंका, 4 संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Feb 19, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र के मंगलीपेठ इलाके में लोगों की सूचना पर पुलिस ने चार संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया है। गुरुवार को बताया गया कि प्रारंभिक जांच में बच्चा चोर गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। महिलाओं से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों से बचे।