टीकमगढ़: ओबीसी महासभा ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, 13% होल्ड हटाने और जातिगत जनगणना की मांग की
ओबीसी महासभा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग लंबे समय से 13% होल्ड हटाने और जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही।