सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआरियो का शहर में निकाला जुलूस
छतरपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 13 जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने मौके से 1 लाख 27 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
टीआई सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने सूचना के आधार पर बकायन खिड़की के पास जुआ खेल रहे लोगों की घेराबंदी की और मौके से 13 जुआरियों को पकड़ा।
1) शिवम रैकवार पिता तुलसीदास सबनीगर मोहाल
2) शीनू खान पिता शफीक खान निवासी मातवाना मुहल्ला
3) बब्लू नरेले पिता राधेलाल नेरेले चौक बाजार
4) रीतेश महोबिया पिता मुन्ना लाल बकायन खिड़की
5) गोलू रावत पिता कल्लू रावत हमा
6) बृजेन्द्र प्रजापति पिता रामस्वरूप खजुराहो
7) नईन खाँन पिता महबूब खान खजुराहो
8) प्रवीण कोरी पिता घनश्याम खजुराहो
9) धरमदास रैकवार पिता भगवानदास खजुराहो
10) सोनू शाहरुख पिता मुहम्मद ताज कॉलोनी
11) जफ्फू उर्फ जाफिर पिता जुम्मन रखाँन बड़ी कुजरहटी
12) मुहम्मद जाबिद पिता रज्जन जावेद बसारी दरवाजा
13) नफीस राइन पिता रफीक राईन बड़ी कुंजरहटी छतरपुर पकड़े गए है।
अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख 27 हजार रुपये नकद सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की। पुलिस के अनुसार 12 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया वही जफ्फू जुआ का संचालन कर रहा था। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध जुआ संचालकों और जुआरियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।