अतरी: अतरी थाना क्षेत्र के पारसु से हत्या के प्रयास का नामजद आरोपी गिरफ्तार; प्राथमिकी दो माह पूर्व दर्ज हुई थी
Atri, Gaya | Jul 19, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के पारसु गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धुरी सिंह से हुई है। दो माह पूर्व आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला पीड़ित द्वारा दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया की गुप्त सूचना पर हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।