प्रतापगढ़: शंकराचार्य का प्रतापगढ़ दौरा, लीला पैलेस में हुआ भव्य स्वागत, योगी सरकार पर साधा निशाना
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शुक्रवार दोपहर 1 बजे प्रतापगढ़ के लीला पैलेस पहुंचे, जहां गौ रक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की कार्यशैली पर तीखा प्रहार करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। शंकराचार्य ने केंद्र और राज्य सरकार से स्पष्ट मांग की कि देश में गाय को 'राष्ट्र गौमाता' का आधिकारिक