गाज़ियाबाद: राजनगर स्थित विकास भवन में सीडीओ की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया। बैठक में सीडीओ ने अध्यापक और छात्रों की नियमित डिजिटल अटेंडेंस लगवाने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को दिए। इसके अलावा शैक्षिक सत्र में 6 से 14 वर्ष की आयु का कोई भी विद्यार्थी बिना विद्यालय नामांकन के ना रहे।