धमदाहा: धमदाहा के एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण का लिया जायजा, लाभार्थियों से ली जानकारी
धमदाहा :- धमदाहा एसडीएम अनुपम ने गुरुवार को धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर टेक होम राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर मौजूद लाभार्थियों से टीएचआर वितरण से संबंधित जानकारी ली और वितरण प्रक्रिया की बारीकी से जांच की।