कांके: डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में झारखंड पुलिस की 20वीं ड्यूटी मीट का राज्यपाल ने किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | Oct 14, 2025 डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे झारखंड पुलिस की 20वीं ड्यूटी मीट का राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उद्घाटन किया। इस मौके डीजीपी अनुराग गुप्ता, सीआईडी के आईजी मनोज कौशिक, असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी चंदन झा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि जैप वन परिसर रांची में 14 से 17 अक्टूबर पुलिस ड्यूटी मीट होगा।