ऊंचाहार: ऊँचाहार ब्लाक मुख्यालय पर मनरेगा श्रमिकों ने प्रदर्शन किया, मजदूरी दिलाए जाने को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायतों में हजारों मनरेगा मजदूर विकास कार्य की योजनाओं के कार्य में मजदूरी करते हैं, पिछले पांच महीने से मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनके परिवार पर आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।सोमवार को दर्जनों मजदूरों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए बीडीओ को ज्ञापन देकर मजदूरी दिलाये जाने की गुहार लगाई।