Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

विकास की ये तस्वीर सिस्टम का सच बता देगी, नजारा मुरैना जिले की कुरैठा पंचायत का है👇 पोरसा। ग्राम पंचायत कुरेठा के अंतर्गत धुरंधर का पुरा से गोपालपुरा तक पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा कच्चा मार्ग बरसात के दौरान कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार खराब मार्ग के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जबकि स्कूली बच्चों, किसानों और आम लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की। ग्राम पंचायत कुरेठा के सरपंच पति छोटेलाल शर्मा ने बताया कि पंचायत के सीमित बजट से इस सड़क का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत है और संबंधित विभाग ने बरसात समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Morena Nagar, Morena | Aug 5, 2026

MORE NEWS

मुरैना - कीचड़ से भरी सड़क पर खड़ी एक छोटी-सी बच्ची का सवाल पूरे समाज और प्रशासन से है,,,,,,,,,,

"आप लोग कहते हैं 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ', लेकिन जब सड़क ही नहीं होगी तो बेटी स्कूल कैसे जाएगी?"
यह केवल एक बच्ची की आवाज़ नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत सिकरोड़ी से रामरतन के पुरा तक रहने वाले सभी ग्रामीणों की पीड़ा है। बरसात में यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है, मरीजों को अस्पताल ले जाना कठिन हो जाता है और कई बार अंतिम संस्कार जैसे दुखद अवसरों पर भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं दिमनी विधानसभा के विधायक श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी से विनम्र निवेदन है कि इस सड़क के निर्माण को प्राथमिकता दें। यह किसी राजनीति का विषय नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़ा जनहित का मुद्दा है।
एक बच्ची का यह सवाल हम सभी से जवाब मांग रहा है। आइए, उ

मुरैना - कीचड़ से भरी सड़क पर खड़ी एक छोटी-सी बच्ची का सवाल पूरे समाज और प्रशासन से है,,,,,,,,,, "आप लोग कहते हैं 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ', लेकिन जब सड़क ही नहीं होगी तो बेटी स्कूल कैसे जाएगी?" यह केवल एक बच्ची की आवाज़ नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत सिकरोड़ी से रामरतन के पुरा तक रहने वाले सभी ग्रामीणों की पीड़ा है। बरसात में यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है, मरीजों को अस्पताल ले जाना कठिन हो जाता है और कई बार अंतिम संस्कार जैसे दुखद अवसरों पर भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं दिमनी विधानसभा के विधायक श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी से विनम्र निवेदन है कि इस सड़क के निर्माण को प्राथमिकता दें। यह किसी राजनीति का विषय नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़ा जनहित का मुद्दा है। एक बच्ची का यह सवाल हम सभी से जवाब मांग रहा है। आइए, उ

Morena Nagar, Morena | Aug 6, 2026

छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या, घरेलू विवाद के बाद वारदात।

मुरैना जिले के अंबाह कस्बे के खजूरी रोड स्थित गली नंबर 4 में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात घरेलू विवाद के बाद एक सनसनीखेज घटना सामने आई। छुट्टी पर घर आए सेना के जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अंबाह निवासी सोहन सिंह उर्फ सोनू सिकरवार भारतीय सेना में कार्यरत है और वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में पदस्थ है। बुधवार रात करीब 10 बजे सोहन सिंह और उसकी पत्नी रानी सिंह के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि सोहन सिंह अक्सर शाम को दोस्तों के साथ बाहर जाता था और देर रात शराब पीकर घर लौटता था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव था।
बताया गया है कि बुधवार को रानी के मायके करके का पुरा में उसके भतीजे का जन्मदिन था, लेकिन पति उसे कार्यक्रम में नहीं ले गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच क

छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या, घरेलू विवाद के बाद वारदात। मुरैना जिले के अंबाह कस्बे के खजूरी रोड स्थित गली नंबर 4 में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात घरेलू विवाद के बाद एक सनसनीखेज घटना सामने आई। छुट्टी पर घर आए सेना के जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अंबाह निवासी सोहन सिंह उर्फ सोनू सिकरवार भारतीय सेना में कार्यरत है और वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में पदस्थ है। बुधवार रात करीब 10 बजे सोहन सिंह और उसकी पत्नी रानी सिंह के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि सोहन सिंह अक्सर शाम को दोस्तों के साथ बाहर जाता था और देर रात शराब पीकर घर लौटता था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव था। बताया गया है कि बुधवार को रानी के मायके करके का पुरा में उसके भतीजे का जन्मदिन था, लेकिन पति उसे कार्यक्रम में नहीं ले गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच क

Morena Nagar, Morena | Aug 6, 2026

"बेटी पढ़ाओ" का सपना कीचड़ में! दिमनी में मासूम का सवाल— सड़क नहीं तो स्कूल कैसे जाएं?

मुरैना। दिमनी विधानसभा के ग्राम पंचायत सिकरोड़ी से रामरतन के पुरा तक की सड़क बरसात में कीचड़ से लबालब हो गई है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि "सड़क होगी तभी बेटी स्कूल पहुंच पाएगी।"

"बेटी पढ़ाओ" का सपना कीचड़ में! दिमनी में मासूम का सवाल— सड़क नहीं तो स्कूल कैसे जाएं? मुरैना। दिमनी विधानसभा के ग्राम पंचायत सिकरोड़ी से रामरतन के पुरा तक की सड़क बरसात में कीचड़ से लबालब हो गई है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि "सड़क होगी तभी बेटी स्कूल पहुंच पाएगी।"

Morena Nagar, Morena | Aug 6, 2026

मुरैना में युवाओं के दो गुटों में मा.रपीट, पार्क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुरैना शहर में छात्रों और युवाओं के बीच विवाद और मा.रपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक पार्क का है, जहां युवाओं के दो गुटों के बीच मा.रपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ।

#मुरैना #morena

मुरैना में युवाओं के दो गुटों में मा.रपीट, पार्क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मुरैना शहर में छात्रों और युवाओं के बीच विवाद और मा.रपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक पार्क का है, जहां युवाओं के दो गुटों के बीच मा.रपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ। #मुरैना #morena

Morena Nagar, Morena | Aug 6, 2026

जौरा थाना क्षेत्र में मामूली सी बात को लेकर हुआ विवाद,हुआ पथराव घटना का वीडियो आया सामने पीड़ित पक्ष के अनुसार सामने वाले पक्ष में पहले विवाद किया उनके घर पर छत के ऊपर से पथराव किया फिर बाद में लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें पीड़ित व्यक्ति विजय भारती व उसकी पत्नी रामा गोस्वामी बुरी तरीके से घायल हो गए हालांकि पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

जौरा थाना क्षेत्र में मामूली सी बात को लेकर हुआ विवाद,हुआ पथराव घटना का वीडियो आया सामने पीड़ित पक्ष के अनुसार सामने वाले पक्ष में पहले विवाद किया उनके घर पर छत के ऊपर से पथराव किया फिर बाद में लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें पीड़ित व्यक्ति विजय भारती व उसकी पत्नी रामा गोस्वामी बुरी तरीके से घायल हो गए हालांकि पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Morena Nagar, Morena | Aug 6, 2026