पचरुखी: आर्म्स एक्ट के मामले में घरथवलिया गांव से दो हुए गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के घरथवलिया गांव से आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में घरथवलिया निवासी कमल शर्मा और राकेश कुमार शाह शामिल हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि दोनों बंदी पचरुखी थाना कांड संख्या 281/24 के आरोपित हैं।