पचरुखी: महावीरी मेले को लेकर पचरुखी में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
महावीरी मेला के मद्देनजर शुक्रवार को पचरुखी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थानाध्यक्ष संजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महावीरी मेला व अखाड़े को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूस के दौरान डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।