पचरुखी: जसौली पकौली पट्टी के समीप बाइक की ठोकर से महिला हुई जख्मी
जसौली पकौली पट्टी के समीप शनिवार की संध्या बाइक की ठोकर से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला शाहगंज निवासी जुलेखा खातून बताई जा रही है। जख्मी महिला का स्थानीय लोगों की मदद से सिवान सदर हॉस्पिटल में इलाज कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जूलेखा खातून सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान सिवान की ओर जा रही बाइक ने ठोकर मार दी।