पचरुखी: विद्युत स्पर्षघात से ट्रक के खलासी की मौत, सादिकपुर गांव के समीप हुई घटना
सादिकपुर गांव के समीप रविवार को विद्युत स्पर्षघात से एक ट्रक खलासी की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ड्राइवर ट्रक को सादिकपुर गांव के समीप सड़क किनारे पार्क करने के लिए साइड कर रहा था। इसी दौरान ट्रक के पीछे खड़ा खलासी विद्युत तार के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में जख्मी खलासी को पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया।