पचरुखी: घरथवलिया गांव से देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पचरुखी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के घरथवलिया गांव में छापेमारी कर देशी कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक राहुल कुमार बैठा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राहुल कुमार बैठा के घर पर छापेमारी की गई जहां से देशी कट्टे के साथ उसे गिरफ्तार किया गया।