नईसराय: अफवाहों के चलते नई सराय के पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की कतारें
पेट्रोल पंपों पर लगी कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खासबात यह है कि, पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा ड्रम और केन में डीजल पेट्रोल नहीं दिए जाने का तोड़ भी वाहन चालकों ने निकाल लिया है। डीजल पेट्रोल कम होने की अफवाह के चलते नई सराय स्थित तीनों फ्यूल सेंटरों पर शनिवार शाम पांच बजे तक डीजल पेट्रोल के लिए कतारें लगी रहीं।