मुंगावली: मुंगावली और सेहराई थानों का आधी रात निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया
पुलिस प्रशासन ने बुधवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया इसी कड़ी में एसडीओपी मुंगावली सनम बी खान ने 15 से 16 अप्रैल की मध्यरात्रि में मुंगावली थाना और 18 से 19 अप्रैल की रात सेहराई थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, ड्यूटी व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, मालखाना और हवालात की स्थिति का गहन जायजा लिया गया।