गिरिडीह: उपायुक्त ने हजारीबाग रोड और केशवारी स्टेशन के बीच पहुँच पथ परियोजना के निर्माण कार्य को लेकर डीसी ऑफिस में की बैठक
उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को 1 बजे डीसी ऑफिस में हजारीबाग रोड और केशवारी स्टेशन के बीच पहुँच पथ परियोजना के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। उक्त बैठक में उपायुक्त द्वारा हजारीबाग रोड पहुंच पथ के समुचित कार्यों की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।