सागर नगर: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निवारण में सागर नगर निगम ने मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया
सागर नगर निगम ने एक बार फिर से अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सागर नगर निगम को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में 96.11 अंक प्राप्त कर ए-ग्रेड के साथ मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि नगर निगम सागर के इतिहास में पहली बार हासिल की गई है।