सागर नगर: 21 मार्च को जैसीनगर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह होंगे शामिल, मंत्री कप महाकुंभ के फाइनल में
सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए एक अनूठा आयोजन मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ अब अपने रोमांचक फाइनल मुकाबले की ओर आ गया है। 21 मार्च को जैसीनगर के गोविंद स्टेडियम में होने वाले महाफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।महामुकाबले को देखने के लिए लाखों दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद हैं।