सागर नगर: वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ ने रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया, एनपीएस और यूपीएस हटाकर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की
केन्द्र सरकार की रेल कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ सागर द्वारा गुरुवार को रेलवे स्टेशन सागर के प्लेटफार्म नंबर एक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डब्ल्यू सी आर एम एस जबलपुर के संरक्षक अनुज तिवारी ने कहा कि हम कर्मचारियों की मांग है कि सरकार पुरानी पेंशन लागू करें जो कर्मचारी के हित में है।