सागर नगर: ग्राम चांदवर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सानोधा थाना क्षेत्र के चांदवर के पास गुरुवार की सुबह घर से निकले बाइक सवार नवयुवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी मुताबिक पड़ेराभान निवासी 20 वर्षीय अंश पिता संजय चौबे अपनी बाइक क्रमांक एमपी 15 एमए 8931 से सुबह परसोरिया के लिए निकला था, तभी करीब साढ़े दस बजे चांदवर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया।