सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी में मारपीट
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाली इतवारी वार्ड में पुरानी बुराई के चलते घर के सामने खड़े पति पत्नी के साथ तीन आरोपियों ने मारपीट कर दी। साथ ही उनको गालियां देते हुए जातिगत अपमानित किया। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।