निम्बाहेड़ा: एक्सीडेंट से हुई मौत का शव खेत में छिपाने का मामला, कनेरा पुलिस ने किया खुलासा
कनेरा थाना क्षेत्र में 8 अप्रैल को खेत में मिली अधेड़ की खून सनी लाश के मामले में खुलासा हुआ है कि मृतक देवीलाल की मौत एमपी के जावरा में सड़क हादसे में हुई थी। उसका साथी बालकिशन धाकड़ घबराकर शव को तुफान गाड़ी से कनेरा लाया और एक खेत में छिपा दिया। जिसकी जानकारी पुलिस ने रविवार को सांय पौने 8 बजे प्रेस नोट जारी कर दी है।