निम्बाहेड़ा: महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी के कन्यादान प्रोजेक्ट का 40वां आयोजन सम्पन्न, विधायक भी रहे मौजूद
महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी द्वारा संचालित कन्यादान प्रोजेक्ट के तहत 40वां कन्यादान सम्पन्न हुआ। आदर्श कॉलोनी स्थित श्री राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर में हुए कार्यक्रम में बालिका मेघना कैथवास को वैवाहिक परिधान, श्रृंगार व गृहस्थी सामग्री उपहार में दी गई। जिसकी जानकारी शनिवार को रात करीब सवा 8 बजे प्रेस नोट जारी कर दी गयी।