निम्बाहेड़ा: कनेरा पुलिस ने अवैध टोपीदार बंदूक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
कनेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार को गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो कंधे पर टोपीदार बंदूक लेकर जा रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। युवक की पहचान भुवानिया खेड़ी निवासी 25 वर्षीय उदयलाल बागरिया के रूप में हुई है।