निम्बाहेड़ा: सांसद सी.पी. जोशी ने अफीम तौल केंद्र का निरीक्षण किया, किसानों से की बातचीत
निम्बाहेड़ा स्थित तनिष्क रिसोर्ट पर संचालित अफीम तौल केंद्र का सांसद सी.पी. जोशी ने निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अफीम अधिकारी आर.के. मीणा से तौल प्रक्रिया की जानकारी ली और किसानों से चर्चा की। किसानों ने अफीम की राशि बढ़ाने की मांग की, जिस पर जोशी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से चर्चा का आश्वासन दिया। जिसकी जानकारी शनिवार को सांय साढ़े 7 बजे प्रेस नोट जारी कर दी।