निम्बाहेड़ा: महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर माली समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर शुक्रवार को निम्बाहेड़ा नगर में सकल माली समाज द्वारा भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस शोभायात्रा में समाज के वरिष्ठजनों सहित युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। रथ पर विराजित फुले जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शोभायात्रा के दौरान ढोल-ढमाके व DJ की धुन पर उत्साही युवाओं नेनृत्य किया