निम्बाहेड़ा: धीनवा टोल पर हमले के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी सलाखों के पीछे
निंबाहेड़ा-उदयपुर स्टेट हाईवे स्थित धीनवा टोल प्लाजा पर 28 फरवरी को हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ध्रुव उर्फ लीलू उर्फ सोनू, निंबाहेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये हमला टोल शुल्क को लेकर हुआ था, जिसमें लाठियों और सरियों से कर्मचारियों पर हमला हुआ था।