आरोन: आरोन कृषि मंडी में हम्माल, पल्लेदार व तुलावटी एकता फेडरेशन की हड़ताल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Aron, Guna | Nov 21, 2025 आरोन कृषि उपज मंडी में 18 नवंबर से दर वृद्धि को लेकर हड़ताल पर बैठे हम्माल पल्लेदार तुलावटी एकता फेडरेशन सीटू के बैनर हड़ताल के तीसरे दिन 21 नवंबर को आरोन एसडीएम को बड़ी संख्या में रैली निकालकर ज्ञापन दिया। आरोन प्रशासन और मंडी प्रशासन पर तीन दिनों से हड़ताल के बाद भी सुध न लेने और मांगों पर विचार न करने के गंभीर आरोप लगाए। आंदोलन की चेतावनी दी है।