बिसवां: रेउसा चौराहे पर आवारा सांडों के झुंड ने मचाया आतंक, सांडों की लड़ाई में तीन ठेले टूटने से हजारों का हुआ नुकासन,
Biswan, Sitapur | Aug 14, 2024 रेउसा चौराहे पर रात लगभग नौ बजे जब सभी ठेले और खोमचे वाले अपनी दुकान बंद कर रहे थे तभी अचानक आवारा सांडों के झुंड में लड़ाई हो गई। सांडों की लड़ाई में ब्लॉक कार्यालय के निकट लगने वाले चाट, मोमोज और मूंगफली के तीन ठेले टूट गए जिन पर मूंगफली समोसे का सामान बिखर जाने से हजारों का नुकसान हुआ है। वहीं सांडों की लड़ाई में राहगीर व दुकानदारों में भगदड़ मच गई।