भीलवाड़ा: लग्जरी बसों की सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई, एक माह तक नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई: सचिव रश्मि आर्य
भीलवाड़ा। शहर में लग्जरी और स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया गया है। लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों, बसों में आग लगने की घटनाओं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को देखते हुए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूरे प्रदेश में एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।