गुमला: चेटर बस्ती में बानो और गुमला पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 17 साल से फरार पीएलएफआइ उग्रवादी को गिरफ्तार किया
Gumla, Gumla | Feb 3, 2025 गुमला शहर से सटे चेटर बस्ती में छापामारी कर 17 साल से फरार चल रहे पीएलएफआई उग्रवादी राम साहू उर्फ़ राम चरण साहू उर्फ़ अजय को गिरफ्तार कर लिया है। वह चेटर स्थित एक किराए के मकान में अकेला रहता था। वही चेटर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे सिमडेगा ले गई। गिरफ्तार उग्रवादी पर सिमडेगा गुमला जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं।