गुमला: बंगरू गांव की महिला ने पारिवारिक विवाद में कीटनाशक खाया, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 3, 2025 सदर थाना क्षेत्र के बंगरू गांव निवासी एक विवाहित महिला ने सोमवार की शाम कीटनाशक खा लिया। उसकी स्थिति खराब होने पर परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के वक्त पति घर पर नहीं था जानकारी के मुताबिक सोमवार को पत्नी का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया इस बात पर पत्नी दिन भर उदास घर पर रही और शाम को कीटनाशक खा लिया।