गुमला: सदर थाना क्षेत्र में पागल कुत्ते ने दो बच्चों को काटा, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 3, 2025 गुमला सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर व महुआ टोली में सोमवार को दो बच्चों को पागल कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया।जिसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों के देख रेख में इलाज चल रहा है।वही इस दौरान परिजनों ने बताया कि पहली घटना शांति नगर में हुआ जहां 8 वर्षीय आयुष कुमार को पागल कुत्ता ने काट लिया जबकि दूसरा महुआ टोली में एक छोटे बच्चों को काटा।