गुमला: गुमला में मां सरस्वती पूजा की धूम, श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा त्योहार
Gumla, Gumla | Feb 3, 2025 ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा भक्ति आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सरस्वती पूजा को लेकर शहर से गांव तक छात्र युवाओं में उत्साह देखा गया। मां सरस्वती को विद्या दायिनी कहा गया है जिस कारण स्कूली छात्र-छात्राएं विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा करते है। पूजा स्थल पर छात्र अपने कापी किताब और कलम को भी रख कर पूजा करते हैं।