गुमला: बाकी नदी खरका के पास अर्टिगा और हाइवा की टक्कर से 4 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 3, 2025 गुमला सदर थाना क्षेत्र के बाकी नदी खरका के समीप में सोमवार को शाम के करीब 4:00 बजे एक अनियंत्रित हाईवा आर्टिगा कार को धक्का मारते हुए पलट गई।जिससे आर्टिका कार में सवार चार लोगों घायल हो गए। जिन्हें ऑटो की सहायता से सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है,जहां इलाजरत है।घायलों में संजय लकड़ा उसकी पत्नी ओमिका देवी व जगदीश उरांव के अलावा कार चालक शामिल है।