गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने गांजा तस्करी के आरोप में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद
थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चेकिंग के दौरान चामड के पास से गांजा तस्करी करने वाले 22 वर्षीय साहिल नाम के शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है।