गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित GH 7 सोसाइटी के एक फ्लैट में गुरुवार को दीपावली की देर रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर इस आग की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।