गाज़ियाबाद: निवाड़ी थाना क्षेत्र में गली में पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, फायरिंग करते युवक का वीडियो हुआ वायरल
निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित पैंगा गांव में दिवाली की देर रात करीब डेढ़ बजे गली में पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। खुलेआम फायरिंग करते हुए इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी शुक्रवार शाम करीब 5 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।