गाज़ियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने दीपावली की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की ली तलाशी
गाजियाबाद के इंदिरापुरम, कौशांबी समेत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में गुरुवार को दीपावली की देर रात थाने के पुलिसकर्मियों की ओर से पैदल गश्त के साथ साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए सड़क पर मौजूद संदिग्ध वाहनों व वहां नजर आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।