गाज़ियाबाद: दीपावली पर्व के दृष्टिगत ट्रांस हिंडन जोन सहित गाजियाबाद जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में की गई पैदल गश्त
दीपावली पर्व के दृष्टिगत ट्रांस हिंडन जोन के समस्त थाना क्षेत्रों सहित गाजियाबाद जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में शान्ति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा पैदल गस्त की गई। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे बताया कि इस दौरान संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई।