गाज़ियाबाद: दीपावली की रात इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित ज्ञानखण्ड में गुरुवार को दीपावली की देर रात फुटवियर की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में लगी भीषण आग की चपेट में आने से एक फ्लैट भी आग लगी। भीषण आग की लपटों को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी।